खास खबर🔥🔥🔥

 

साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नागरिकों एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव हेतु किया गया जागरूक ।

 

जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़
दिनांक : 03 सितम्बर 2026

थाना नैमेड — पोटाकेबिन नैमेड की छात्राओं को साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों एवं उससे बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

 

थाना नेलसनार — थाना नेलसनार से लगभग 10 किलोमीटर दूर नदी के उस पार स्थित ग्राम बेलनार में साइबर जागृति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों तथा उससे बचाव एवं निपटने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

थाना बासागुड़ा— ग्राम सारकेगुड़ा में साइबर जागृति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, OTP साझा न करने, अनजान एवं संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग करने की जानकारी दी गई।

थाना बीजापुर— सामुदायिक पुलिसिंग, नवीन आपराधिक कानून एवं यातायात जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासकीय हाई स्कूल बीजापुर के लगभग **120 विद्यार्थियों** को थाना भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों को थाना में होने वाले दैनिक कार्यों, ऑनलाइन FIR दर्ज करने की प्रक्रिया, मालखाना एवं शस्त्रागार के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर फ्रॉड एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

थाना आवापल्ली— स्वामी आत्मानंद स्कूल आवापल्ली के छात्र-छात्राओं को थाना आवापल्ली का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर जागृति अभियान के तहत फ़्रॉड, उससे बचाव, थाना मे FIR प्रक्रिया, मालखाना प्रबंधन, डायल-112 सेवा, CCTNS, महिला एवं बाल सहायता डेस्क, यातायात संकेतों, चालान दर, डार्क स्पॉट एवं दुर्घटना पीड़ितों को प्राथमिक उपचार के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को ब्रेथ एनालाइजर का प्रदर्शन भी कराया गया।

 विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के नवीन प्रावधानों की जानकारी देते हुए ई-साक्ष्य, फॉरेंसिक जांच एवं छोटे अपराधों में सामुदायिक सेवा के प्रावधानों के बारे में समझाया गया। साथ ही बच्चों को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया।

साइबर जागृति अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना है।

साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता ही सबसे प्रभावी सुरक्षा है। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें और किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *