खास खबर🔥🔥🔥

किसानों के सम्मान, सशक्त संगठन और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न ।

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन ।

रायपुर/दंतेवाड़ा/गीदम:-

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रदेशभर से आए किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता करते हुए संगठन विस्तार, किसान हितों और आगामी कार्ययोजना को लेकर व्यापक चर्चा की।

बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं किसान मोर्चा जिला सह प्रभारी बीजापुर श्री शैलेश अट्टामी जी विशेष रूप से शामिल हुए।

बैठक के प्रथम चरण में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री पवन साय जी एवं छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री माननीय श्री रामविचार नेताम जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने संगठन की मजबूती के साथ-साथ किसानों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और किसान हितैषी योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक के द्वितीय चरण में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी तथा भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री माननीय श्री तोखन साहू जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वरिष्ठ नेताओं ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा किसानों के हित में निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्री शैलेश अट्टामी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के सम्मान, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश का किसान सशक्त हो रहा है और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से गांव, गरीब और किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा संगठन की रीढ़ के रूप में गांव-गांव तक पहुंचकर किसानों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से कार्य करेगा। किसान की खुशहाली ही प्रदेश की समृद्धि और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।

बैठक में बीजापुर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सुकमान कश्यप जी, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री द्वय श्री नीलम ठाकुर जी एवं श्री मुन्ना राम कश्यप जी तथा प्राकृतिक खेती प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक श्री नंदलाल राठौर जी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही प्रदेशभर से किसान मोर्चा के समस्त जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्रीगण, विभिन्न प्रकल्पों के संयोजक एवं सह संयोजक, निगम-मंडलों के अध्यक्षगण तथा प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति के साथ यह संकल्प लिया गया कि केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाते हुए “समृद्ध किसान, सशक्त छत्तीसगढ़ और विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा पूरी शक्ति और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *