खास खबर🔥🔥🔥

जवानों की कलाई पर सजी राखी, बच्चों ने दिया सुरक्षा और भाईचारे का संदेश ।


199वीं बटालियन CRPF ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, जवानों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का दिलाया भरोसा
बीजापुर, 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 199वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास, आत्मीयता और भाईचारे के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट श्री आनंद कुमार के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से किया गया।


इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने CRPF जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और देश सेवा में सदैव सुरक्षित रहने की कामना की। राखी बांधते हुए बच्चों ने जवानों के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को व्यक्त किया।
जवानों ने भी बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षा, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जवानों और बच्चों के बीच हुए आत्मीय संवाद ने सुरक्षा बलों के प्रति बच्चों के विश्वास और अपनत्व को और मजबूत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए द्वितीय कमान अधिकारी श्री विनोद कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक भी है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और भविष्य में देश के जिम्मेदार एवं सशक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान स्कूली बच्चों को मिठाई एवं उपहार सामग्री भी वितरित की गई। बच्चों ने जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाकर खुशी जाहिर की और देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
सुरक्षा बल और समाज के बीच मजबूत हो रहा विश्वास
इस आयोजन ने CRPF और स्थानीय समुदाय के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे और सौहार्द की भावना को और मजबूत किया। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से CRPF द्वारा क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं के साथ निरंतर संवाद और जुड़ाव स्थापित कर सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में श्री विनोद कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री बाबू साहेब, उप कमांडेंट, श्री ईश्वर चंद्र शर्मा, उप कमांडेंट, श्री दर्शन यादव, उप कमांडेंट, श्री प्रीतेश कणिक, चिकित्सा अधिकारी, अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों के साथ विद्यालय के शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *