खास खबर🇮🇳🇮🇳

पेंशनरों को पहली बार मिला स्वयं के भवन में तिरंगा फहराने का मौका।

संभागीय अध्यक्ष आर एन ताटी के द्वारा किया गया ध्वजारोहण।

पेंशनरों में देखा गया जबरदस्त उत्साह।

 

जगदलपुर ( CG )

पेंशनरों ने स्वतंत्रता दिवस एवं संघ स्थापना दिवस दोनों एक साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया।

जगदलपुर। जगदलपुर के पावर हाऊस चौक में स्थित भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ बस्तर संभाग के कार्यालय के प्रांगण में प्रातः 8,30 बजे संभागीय अध्यक्ष आर एन ताटी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में पेंशनर साथी एवं मातृ शक्ति मौजूद थे। निःसंदेह जगदलपुर के पेंशनरों के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वयं के भवन में तिरंगा फहराने का मौका मिला । इसलिए पेंशनरों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। राष्ट्र गान के बाद सभा का आयोजन किया गया । सभा में आर एन ताटी मुख्य अतिथि एवं रमापति दुबे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ पेंशनर अब्दुल सत्तारखान ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पेंशनर्व दिनेश कुमार सतमन, ऊषा चिखलीकर एवं रेखा सेन ने स्व रचित कविता पाठ किया ।

 सुन्दरा सिम्हा ने देश भक्ति गीत गाकर तालियां बटोरी। कलापथक के कलाकार मुकेश वासनिक ने भी स्वरचित गीत सुनाकर सबको मंत्र मुग्ध किया । अनिद्य कुमार बागची द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति गीत को भी सभी ने सराहा। इस दौरान रमापति दुबे ने अपने शायराना अंदाज से सबको हँसाया ।अध्यक्षीय भाषण अब्दुल सत्तार खान ने दिया । मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संभागीय अध्यक्ष आर एन ताटी ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुलामी की पीड़ा केवल वही जानते हैं जिन्होंने इसे भोगा है और इस दर्द को झेला है चूंकि आज की युवा पीढ़ी गुलामी के दर्द से पूरी तरह अनभिज्ञ है !जब तक हम उन्हें गुलामी के दर्द से अवगत कराएंगे तब तक ये लोग आजादी कि कीमत कैसे जान पाएंगे ? इसलिए हम सबका ये दायित्व है कि हम आजादी कि दास्तां से युवा पीढ़ी को अवगत कराएं। ताटी ने इस अवसर पर देश प्रेम से ओत प्रोत देश भक्ति गीत भी सुनाया। कार्यक्रम का सफल संचालन करमजीत कौर ने किया। आभार प्रदर्शन किशोर कुमार जाधव ने किया। मिष्ठान्न वितरण के साथ संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर पेंशनर साथियों ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाते हुए स्थापना दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस की बधाईया दी।इस दौरान पेंशनर साथियों एवं मातृशक्ति के द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान आर एन ताटी,किशोर कुमार जाधव, अब्दुल सत्तार खान, शिव कुमार मिश्रा, रमापति दुबे, एल एस नाग,आनिध्य कुमार बागची , एस पी ठाकुर , बी एस नेताम,दीपक रंगारी , परस राम ध्रुव, मुकेश वासनिक,हफीज खान , दिनेश कुमार सतमन जितेंद्र निहाल सिंह ,एम डी राठौर , सुरेश कुमार दलाई ,सतीश सरवन ,के के सोनी,करम जीत कौर ,सुंदरा सिम्हा,सरोज साहू , जयमनी ठाकुर,सुषमा झा ,रेखा सेन ,ऊषा चिखलीकर शबीना बानो रजा एवं त्रिशिया झाड़ी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *