🇮🇳पातुरपारा में 199वीं वाहिनी CRPF ने गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस🇮🇳
बीजापुर। 15 अगस्त 2026 को 199वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पातुरपारा, जिला बीजापुर द्वारा देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर वाहिनी परिसर में मुख्य अतिथि एवं वाहिनी के कमांडेंट श्री आनन्द कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
समारोह को संबोधित करते हुए कमांडेंट श्री आनन्द कुमार ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की गौरवशाली भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने राष्ट्र सेवा में CRPF के वीर जवानों द्वारा किए जा रहे त्याग, समर्पण और साहस की सराहना करते हुए सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन एवं स्मरण किया गया। साथ ही राष्ट्र की सेवा, सुरक्षा और एकता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया गया।
समारोह में वाहिनी के अधिकारी एवं उनके परिजन, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, स्थानीय नागरिक तथा स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में 199वीं वाहिनी CRPF ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।