🇮🇳खास खबर🇮🇳🇮🇳🇮🇳

🇮🇳आदेश्वर पब्लिक स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने मार्च पास्ट से दिया देशभक्ति का संदेश🇮🇳

 

🇮🇳बीजापुर। 🇮🇳स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदेश्वर पब्लिक स्कूल में देशभक्ति और उत्साह से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।🇮🇳

🇮🇳ध्वजारोहण के बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और भाषणों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।🇮🇳

 

🇮🇳कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल अनमोल लुक्कड़ एवं शिक्षक-स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि राहुल योगराज टिकरिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

 

वहीं स्कूल के संचालक डायरेक्टर श्री संजय लुक्कड़ जी ने भी साल भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया।🇮🇳

इस अवसर पर राहुल योगराज टिकरिया ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आज हमारा बस्तर सही मायने में स्वतंत्र हुआ है।”

उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देशहित में आगे बढ़ने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री दिलीप लुक्कड़, वनवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष तथा भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री बेचन प्रसाद शाह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। भाषण, देशभक्ति गीत और मार्च पास्ट ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया। विद्यालय परिसर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed