खास खबर🇮🇳🇮🇳🇮🇳

उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर. बघेल सम्मानित ।

जगदलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर श्री बी.आर. बघेल को छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

श्री बघेल को यह सम्मान जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के हित में किए गए प्रभावी एवं सराहनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।

इस सम्मान से शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है। विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्री बी.आर. बघेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्री बघेल की यह उपलब्धि उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे प्रयासों का प्रतिफल मानी जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं शिक्षकगणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed