यातायात रोड सेफ्टी सेल के अवध राम सिन्हा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में निभा रहे अहम भूमिका ।
बीजापुर।
यातायात रोड सेफ्टी सेल के अवध राम सिन्हा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
वे लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रमों, जन चौपालों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित अभियानों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात के महत्व से अवगत करा रहे हैं।
अपने संबोधनों के दौरान अवध राम सिन्हा नागरिकों को सड़क पार करने के सही तरीके, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात संकेतों का सम्मान करने की जानकारी सरल एवं प्रभावी ढंग से देते हैं।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। जागरूकता और अनुशासन अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।
अवध राम सिन्हा की जनहितैषी कार्यशैली, विनम्र व्यवहार एवं सड़क सुरक्षा के प्रति निरंतर समर्पण की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।
उनके प्रयास सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।