सर्वश्रेष्ठ जनरल ड्यूटी बटालियन की ट्रॉफी प्राप्त कर 229 बटालियन का मान बढ़ाया ।
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 88वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘
दिनांक 27 जुलाई 2026
नई दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में 229वीं वाहिनीं सी.आर.पी.एफ ने एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते हुए स्पेशल ।
ऑपरेशन्स जोन (SOZ) में सर्वश्रेष्ठ जनरल ड्यूटी बटालियन की ट्रॉफी प्राप्त की ।
। नई दिल्ली में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी श्री प्रवीण सूद, निदेशक केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा श्री ब्रजेश कुमार सिंह कमाण्डेंट, 229 बटालियन को प्रदान की गई। इस अवसर पर श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, भारतीय पुलिस सेवा, महानिदेशक, सी.आर.पी.एफ सहित बल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह सम्मान वर्ष 2025 के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 229वीं वाहिनीं द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट परिचालन उपलब्धियों, अनुकरणीय नेतृत्व, उच्च स्तरीय अनुशासन, प्रभावी प्रशिक्षण, उत्कृष्ठ प्रशासनिक प्रबंधन तथा राष्ट्र की आन्तरिक सुरक्षा के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। इस अवसर पर श्री ब्रजेश कुमार सिंह कमाण्डेंट ने कहा कि यह सम्मान 229वीं वाहिनीं के प्रत्येक अधिकारी एवं जवान की निष्ठा, साहस, कठिन परिश्रम और टीम भावना का सामूहिक परिणाम है, उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय बटालियन के सभी अधिकारियों एवं जवानों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि भविष्य में और अधिक उत्कृष्ठता के साथ राष्ट्र सेवा, आन्तरिक सुरक्षा तथा वामपंथी उग्रवाद के विरूद्ध अभियानों में अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा भी है। 229वीं वाहिनीं, सी.आर.पी.एफ ने पुन: अपने पेशेवर दक्षता, परिचालन उत्कृष्ठता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए यह सिद्ध किया है कि बल के आदर्श-“सेवा और निष्ठा” उसकी कार्यशैली की आधारशिला है।