बड़ी खबर 🔥🔥🔥

बीजापुर में होटल आनंदम का भव्य शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम ।

बीजापुर। जिले में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होटल आनंदम का भव्य शुभारंभ किया गया।

उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टीकरिया ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर होटल का शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष पियूष सिंह ठाकुर, प्रदेश मंत्री लोकेश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

 

होटल आनंदम में एसी एवं नॉन-एसी,

छोटे-बड़े सभी प्रकार के आधुनिक कमरों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। संचालकों का कहना है कि

होटल का उद्देश्य बीजापुर आने वाले पर्यटकों, व्यवसायियों एवं अन्य आगंतुकों को बेहतर ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराना है।

बीजापुर जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

नंबी जलधारा, मट्टी मरका

सहित कई प्राकृतिक पर्यटन स्थल हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ऐसे में होटल आनंदम का शुभारंभ

जिले के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

होटल के संचालक संजय लुक्कड़ ने बताया कि उनका लंबे समय से सपना था कि बीजापुर में भी ऐसा आधुनिक होटल बने, जहां बाहर से आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें और जिले की सकारात्मक पहचान मजबूत हो।

 

स्थानीय लोगों का मानना है कि होटल आनंदम के शुरू होने से न केवल ठहरने की सुविधा बेहतर होगी,

बल्कि जिले के पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी नई गति मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *