बीजापुर जिले में पहली बार ट्री एटीएम का अनावरण, साथ ही साथ स्कूल में सीड बाल निर्माण एवं वन महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया ।
दिनांक 22.07.2026 को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग वनमण्डल बीजापुर के वन परिक्षेत्र बीजापुर के अंतर्गत NH-63 मेन रोड जिला हॉस्पिटल चौक एसपी बंगला के बाजू में वन मंडला अधिकारी बीजापुर श्री डॉक्टर सागर जाधव जी के मार्गदर्शन में ट्री ए टी एम का उद्घाटन श्री मैथ्यूज कुजुर (जिला पंचायत) के कर कमलों से किया गया। उद्घाटन समारोह में श्री जिलाराम राना (सांसद प्रतिनिधि ), श्री संदीप तेलम (अध्यक्ष )जिला
अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं सरपंच संघ जिला अध्यक्ष श्री के जी सुधाकर, सोशल मीडिया जिला संयोजक,लव कुमार रायडू वरिष्ठ जन प्रतिनिधि की उपस्थिति दर्ज किया गया। कार्यक्रम में
श्री देवेंद्र गोंड उप वनमण्डलाधिकारी बीजापुर, श्री मनोज बघेल अधीक्षक इंद्रावती टाइगर रिजर्व, श्री राम दत्त नागर संलग्न अधिकारी,वन परिक्षेत्र अधिकारी बीजापुर,वन परिक्षेत्र अधिकारी गंगालूर समस्त कर्मचारी गण विद्यालयीन छात्र -छात्राएं एवं शिक्षक गण एवं बीजापुर के पत्रकारगण उपस्थित रहे। जहाँ बच्चो एव ग्रामीणों निःशुल्क पौधा प्रदाय करना प्रारभ किया गया ।
ट्री ए टी एम का मुख्य उद्देश्य
ग्रामीणों को निःशुल्क पौधा प्रदाय करने हेतु एक सुलभ मंच तैयार करना। ताकि उनको पौधा के लिए भटकना ना पड़े इसे हितग्राहियों एवं आम जनता को आसानी पौधे एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाया जा सके।
सीडबाल निर्माण का प्रशिक्षण
डी ए वी स्कुल में विद्यार्थियों को वन परिक्षेत्र, बीजापुर के स्टॉफ द्वारा सीड बाल निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया ।
सीड बॉल (Seed Ball) मिट्टी, खाद और बीजों का मिश्रण होती है। जिसका मुख्य उद्देश्य दुर्गम इलाकों (जैसे बंजर भूमि, पहाड़ियों) में कम लागत और कम मेहनत के साथ आसानी से पेड़-पौधे उगाकर जंगलों का विस्तार करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। वर्मी कम्पोस्ट, कोकोपीट, रेत और मिट्टी मिश्रित कर
विद्यार्थियों ने हज़ारो की संख्या में जामुन, नीम, साजा, इमली बीज, आम, अमलताश का सीड बाल विद्यालय परिसर में बनाया।
पौधरोपण कार्यक्रम एवं पर्यावरण सम्बन्धी प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता
डी ए वी विद्यालय परिसर में करोंदा, इमली जामुन सीताफल मुनगा प्रजाति का पौधरोपण करवाया गया। पौधरोपण कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों के मध्य पर्यावरण सम्बन्धी प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता आयोजित करवाया गया। विजेता बच्चों को पारितोशिक प्रदान किया गया। इस दौरान परिक्षेत्र अधिकारी बीजापुर एवं उनके सभी स्टॉफ, डी ए वी विद्यालय प्राचार्य एवं शिक्षक गण एवं अधिकाधिक संख्या में छात्र गण उपस्थित रहे।