खास ब्रेकिंग न्यूज🔥🔥🔥

ये कैसी जाँच सवाल खड़े हो रहे जिम्मेदार अधिकारी पर ?
लाइसेंस 2023 में समाप्त, फिर भी कीटनाशक बिक्री के आरोप; भैरमगढ़ में कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल ।
कई प्रकार के दस्तावेज की भी कमी अधिकारियाँ ने कहा दस्तावेज लेकर अधिकारी के केबिन में पहुँचे ।
SDO ने कहा कृषि इंस्पेक्टर को बुलाया गया है जांच हेतु किंतु अब तक तीन दीन बीत जाने के बाबजूद ना ही जांच इंस्पेक्टर का पता चला , ना ही जांच रिपोर्ट का ?
बीजापुर | भैरमगढ़
भैरमगढ़ विकासखंड के कड़ति कृषि केंद्र पर बिना वैध लाइसेंस के कीटनाशकों की बिक्री के आरोपों ने कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दुकान संचालक का कहना है कि उसने लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन पहले ही कर दिया था । लेकिन लगभग छह माह बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया गया। दूसरी ओर, संबंधित कृषि अधिकारी पिंगुल नाग ने बताया कि कुछ आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण लाइसेंस का नवीनीकरण रोका गया है।।
हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार दुकान संचालक द्वारा जो लाइसेंस दिखाया गया, वह वर्ष 2023 तक ही वैध था। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि यदि लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ था, तो क्या उस अवधि में कीटनाशकों का विक्रय नियमों के अनुरूप था या नहीं।
ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से बिक्री जारी रहने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि दस्तावेज अधूरे थे और लाइसेंस नवीनीकृत नहीं हुआ था, तो संबंधित दुकान पर बिक्री कैसे जारी रही और विभाग ने समय रहते आवश्यक कार्रवाई क्यों नहीं की।
अब लोगों की नजर प्रशासन और कृषि विभाग पर है कि जांच के बाद यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो क्या संबंधित दुकान संचालक के विरुद्ध कार्रवाई होगी और क्या विभागीय जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
क्या यह कहना पड़ेगा धन की धारा में कानून की धारा गोंता खाती है
अत्याचार होता महलों में झोपड़े जलाई जाती है ?
