6 वर्षों से पदोन्नति का इंतजार, बीजापुर के प्रभारी राजस्व निरीक्षकों ने सौंपा सामूहिक आवेदन ।
बीजापुर। जिले के विभिन्न राजस्व निरीक्षक मंडलों में कार्यरत प्रभारी राजस्व निरीक्षकों ने भू-अभिलेख आयुक्त, अटल नगर नवा रायपुर के नाम सामूहिक आवेदन प्रस्तुत कर प्रभारी राजस्व निरीक्षक के दायित्वों से कार्यमुक्त किए जाने की मांग की है।
पटवारियों ने बताया कि वर्ष 2020 से जिले के वरिष्ठ पटवारियों को हल्का मुक्त कर प्रभारी राजस्व निरीक्षक के रूप में कार्य कराया जा रहा है,
लेकिन पिछले छह वर्षों से उन्हें न तो नियमित पदोन्नति का लाभ मिला है
और न ही अतिरिक्त कार्य के एवज में कोई मानदेय प्रदान किया गया है।
प्रभारी राजस्व निरीक्षकों का कहना है कि लंबे समय से पदोन्नति नहीं मिलने और अतिरिक्त जिम्मेदारियों के बावजूद उचित लाभ नहीं मिलने के कारण वे अब अपने मूल पद पटवारी पर वापस कार्य करना चाहते हैं। इस संबंध में बीजापुर, गंगालूर, भैरमगढ़, नेलसनार, कुटरू, भोपालपटनम, मद्धेड़, वर्कलोड तथा उसूर राजस्व निरीक्षक मंडलों के प्रभारी राजस्व निरीक्षकों ने सामूहिक रूप से आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
सम्मिलित समस्त प्रभारी राजस्व निरीक्षक जिला बीजापुर ।