खास खबर🔥🔥🔥

 हिरोली में 85वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा नागरिक सहायता कार्यक्रम एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन ।

हिरोली, जिला बीजापुर

दिनांक : 20/05/2026

एफ/85वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र हिरोली में हर्षोल्लास के साथ नागरिक सहायता कार्यक्रम (Civic Action Programme) एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया तथा जरूरतमंद ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

एफ/85वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा नक्सल प्रभावित एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्र हिरोली स्थित कैम्प में दिनांक 20/05/2026 को नागरिक सहायता कार्यक्रम (Civic Action Programme) के अंतर्गत सामग्री वितरण एवं चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन श्री सुनील कुमार राही, कमांडेंट, 85वीं बटालियन के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार श्री मोतीलाल (उप कमांडेंट), डॉ. स्वाति जायसवाल (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी), श्री काशीराव श्रीराम (सहायक कमांडेंट), श्री शुभम सिंह परिहार (सहायक कमांडेंट) एवं अन्य अधिकारियों तथा कार्मिकों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

उक्त कार्यक्रम में ग्राम हिरोली के पटेलपारा, सरपंचपारा, मरईपारा, गायतापारा एवं नुल्लीपारा के लगभग 160 ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को कम्बल, साड़ी, लुंगी, चप्पल, स्टील की थाली, स्टील का ग्लास, गैती, फावड़ा, पतिला, पानी का सिन्टेक्स एवं मच्छरदानी का वितरण किया गया।

डॉ. स्वाति जायसवाल (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी) द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों हेतु जलपान की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने उपरांत श्री काशीराव श्रीराम (सहायक कमांडेंट) द्वारा श्री सुनील कुमार राही, कमांडेंट एवं 85वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed