ब्रेकिंग न्यूज🔥🔥🔥

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश।♦

थाना कोतवाली, जिला बीजापुर

दिनांक : 16/05/2026

थाना कोतवाली बीजापुर में पीड़िता द्वारा अपने साथ हुए दुष्कर्म की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी सतीश माड़वी ने अटल आवास स्थित अपने निवास पर वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के द्वारा सखी सेंटर पहुंचकर अपने साथ हुए दुष्कर्म के संबंध में अवगत कराई तथा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पीड़िता सखी सेंटर के माध्यम से थाना कोतवाली पहुंचकर ।

आरोपी सतीश माड़वी के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म करने के सबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बीजापुर द्वारा आरोपी सतीश माड़वी के विरुद्ध धारा 64(1), 64(2)(f), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पीड़िता एवं गवाहों के विस्तृत कथन, परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। आरोपी सतीश माड़वी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *