खास खबर🔥🔥🔥

वाडला पंचायत में लगा चलित थाना, ग्रामीणों को किया जागरूक ‘साइबर अपराध, पॉक्सो और यातायात नियमों की दी जानकारी,

 बीजापुर/

भोपालपटनम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत वाडला में मंगलवार को चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को कानून, साइबर सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें वाडला के साथ-साथ पोलेम, मट्टीमरका और पेटाबोगरा गांव के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पुलिस विभाग द्वारा बीते कुछ दिनों से लगातार अलग-अलग ग्रामीण इलाकों में चलित थाना और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि दूरस्थ गांवों तक पहुंचकर लोगों को कानून, सुरक्षा और शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा सके।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े सहित पुलिस टीम मौजूद रही। ग्राम सरपंच लक्ष्मया तालांडी, वार्ड पंच कुरसम लक्ष्मी नारायण, ग्राम पटेल कोरम शिवराम, ग्राम मुखिया चिरमुल रामैयां सहित महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पुलिस टीम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर विभिन्न अपराधों और सुरक्षा संबंधी विषयों पर जानकारी साझा की।

चलित थाना के दौरान ग्रामीणों को हत्या, लूट, डकैती, चोरी, बलात्कार और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के बारे में बताया गया। बच्चों और महिलाओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी देकर सतर्क रहने की समझाइश दी गई।

इसके साथ ही साइबर जागरूकता अभियान चलाकर डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड, गुम मोबाइल और म्यूल अकाउंट जैसे मामलों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन लिंक से सावधान रहने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को नक्सली गतिविधियों से दूर रहने तथा क्षेत्र में शांति और विकास बनाए रखने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की मांग की।

═══════════

 *चलित थाना में दी गई जानकारियां* 

▪️ हत्या, लूट, डकैती और पॉक्सो एक्ट की जानकारी

▪️ बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया

▪️ साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट से बचने के उपाय

▪️ यातायात नियमों के पालन की अपील

▪️ नक्सली गतिविधियों से दूर रहने का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed