सीपीआई नेता का आकस्मिक निधन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी cpi के राज्य परिषद् सदस्य व बीजापुर जिला परिषद् के वरिष्ठ साथी कामरेड पी. लक्ष्मीनारायण जी का हुआ निधन ।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद बीजापुर (छ ग़)
*बीजापुर*_ आज दिनांक 13/05/2026 को बीजापुर में cpi नेता का इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हुआ है। जिससे बीजापुर जिले के पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।
वहीं cpi नेता कमलेश झाड़ी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा है कि पी लक्ष्मीनारायण जी काफ़ी लंबे समय से पार्टी में निस्वार्थ भावना से काम कर रहे थे। वे बीजापुर जिले के तोयनार के थे । वे छात्र जीवन से ही कम्युनिस्ट राजनीति से जुड़े हुए थे AISF, छात्र संगठन में रहकर कई आंदोलन भी किए स्व.महेंद्र कर्मा, लक्ष्मण झाड़ी जी इनके गुरु रहे हैं। हाल ही में वे बीजापुर विधान सभा 2023 का चुनाव भी लड़ चुके हैं। वे काफ़ी संघर्षशील कम्युनिस्ट नेता रहे हैं। उनके चले जाने से बीजापुर जिला इकाई को काफ़ी राजनैतिक अभावों का सामना करना पड़ सकता है । पार्टी के लिए एक अपूर्णीय क्षति है जिनकी कमी कभी पूरी नही की जा सकती।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी cpi जिला परिषद् बीजापुर पी लक्ष्मीनारायण जी को क्रांतिकारी अभिवादन के साथ नम आंखों से अंतिम विदाई पेस करती है।।