खास खबर🔥🔥

बीजापुर बना शिक्षा में मिसाल: बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रदेश में प्रथम ।

भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई शुभकामनाएं दीं ।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणामों में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 10वीं कक्षा में 96.06% और 12वीं में 95.03% उत्कृष्ट परिणाम ने जिले को नई पहचान दिलाई है। भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस उपलब्धि को भाजपा सरकार, प्रशासन की मजबूत रणनीति, शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का सामूहिक परिणाम है।

कक्षा दसवीं में नवीन कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र अतुल कुमार मड्डी ने 93.50% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12वीं में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बीजापुर के छात्र अंकित मौर्य ने 90.20% अंक लाकर टॉप किया।
जिले में कुल 4117 परीक्षार्थियों में से 2805 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 10वीं में 2416 में से 1652 और 12वीं में 1701 में से 1153 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की।
इस उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह भाजपा सरकार की दूरदर्शी सोच, शिक्षा व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग और जिला प्रशासन व शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *