खास खबर🔥🔥🔥

श्रमिक दिवस के अवसर पर 196 के अधिकारी 2IC कि पुत्री रिधिमा खटक पहुँची ग्राम पंचायत चिन्ना कोड़ेपाल बच्चों को पढ़ाई हेतु किया जागरूक ‘ ।

बीजापुर

आज श्रमिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चिन्ना कोड़ेपाल में महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं एवं कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक समन्वयक हर्षिता मैडम द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। महिलाओं को समाज में अपनी भूमिका को समझते हुए आत्मनिर्भर बनने एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया।

साथ ही छात्रा रिधिमा खटक द्वारा बच्चों को शिक्षा, प्रारंभिक विकास एवं नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजने के महत्व के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रारंभिक शिक्षा अत्यंत आवश्यक है तथा परिवार का सहयोग बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *