खास खबर🔥🔥🔥

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने स्वयं भरी जनगणना, लोगों को किया प्रेरित ।

 स्व-गणना के माध्यम से दिया संदेश—“हर नागरिक की भागीदारी जरूरी

बीजापुर 30 अप्रैल 2026/पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा ने जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वयं अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) पूर्ण की और आम नागरिकों को भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की आधारशिला है। सही और सटीक आंकड़े ही भविष्य की योजनाओं और नीतियों को दिशा देते हैं, इसलिए हर नागरिक का इसमें सहयोग बेहद जरूरी है।

श्री गागड़ा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे जनगणना कार्य को गंभीरता से लें और समय पर अपनी जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आगे आकर डिजिटल माध्यम से स्व-गणना करने का आग्रह किया, ताकि प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बन सके।

इस पहल के जरिए उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि जब जनप्रतिनिधि स्वयं आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाते हैं, तो समाज में जागरूकता और भागीदारी दोनों बढ़ती हैं।

स्थानीय लोगों ने भी उनके इस कदम की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *