खास खबर🔥🔥

 ग्राम मोदकपाल में “मावा पुलिस” अभियान के तहत बहुआयामी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला पुलिस बीजापुर

 दिनांक: 29 अप्रैल 2026

जिला बीजापुर में सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने तथा आमजन को विभिन्न विधिक एवं सामाजिक विषयों पर जागरूक करने के उद्देश्य से “मावा पुलिस” अभियान के अंतर्गत दिनांक 29 अप्रैल 2026 को ग्राम मोदकपाल में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में थाना मोदकपाल के प्रभारी निरीक्षक श्री आकाश मसीह, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक श्री केशव सिंह ठाकुर, महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती शीला भारद्वाज, रोड सेफ्टी सेल से आरक्षक अवध राम सिन्हा तथा साइबर क्राइम शाखा से सुश्री भारती देवांगन द्वारा सहभागिता कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

प्रभारी निरीक्षक श्री आकाश मसीह द्वारा पुलिस-जन संवाद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों को किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से त्वरित संपर्क करने एवं सूचनाएं साझा करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं से संबंधित कानूनों एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई।

यातायात प्रभारी उप निरीक्षक श्री केशव सिंह ठाकुर द्वारा यातायात नियमों, ड्राइविंग लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जागरूक किया गया। रोड सेफ्टी सेल के आरक्षक अवध राम सिन्हा द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं सावधानियों के पालन पर विशेष जोर दिया गया।

साइबर क्राइम शाखा से सुश्री भारती देवांगन द्वारा साइबर अपराधों के प्रकार एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की श्रीमती शीला भारद्वाज द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल विवाह निषेध, महिलाओं के अधिकार एवं कर्तव्य तथा पीड़ित महिलाओं को प्रदत्त भरण-पोषण भत्ता संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

उल्लेखनीय है कि जिले में शांति एवं विकास की दिशा में सकारात्मक वातावरण स्थापित होने के पश्चात जिला पुलिस द्वारा “मावा पुलिस” अभियान के माध्यम से नागरिकों को कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी, यातायात स्टाफ एवं थाना मोदकपाल का पुलिस बल उपस्थित रहा। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन में कानून के प्रति जागरूकता एवं पुलिस के प्रति विश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि T परिलक्षित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed