भारतीय प्रशासनिक सेवा (यूपीएससी) में चयनित अधिकारी श्री अंकित सकनी को बधाई देने के लिए स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने उनके गृह निवास भैरमगढ़ पहुंचकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संघ परिवार ने नव चयनित अधिकारी को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।
संघ के सदस्यों ने नव चयनित अधिकारी के परिवार के सदस्यों को भी बधाई और उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। संघ के पदाधिकारियों ने नव चयनित अधिकारी को उनके नए पद की जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें संघ के साथ जुड़े रहने का आग्रह किया।