खास खबर🔥🔥🔥

 हर वर्ग हर समाज गरिब से लेकर अमीर तक सभी के विकास को प्राथमिकता देगा यह बजह- जानकी कोरसा

 

संवेदनशील और पिछड़े उसूर क्षेत्र को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी का आभार- जानकी कोरसा ।

बीजापुर DNC NEWS– छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर बीजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग, विशेषकर दूरस्थ और अति-पिछड़े इलाकों तक विकास पहुँचाने वाला है। उन्होंने संवेदनशील और पिछड़े उसूर क्षेत्र को प्राथमिकता में शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा वित्तमंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

जानकी कोरसा ने बताया कि क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं –

इलमिडी से लंकापल्ली नदी पुलिया निर्माण
लंकापल्ली से जिनिप्पा नदी पुलिया निर्माण
इलमिडी से सेमलडोडी नदी पुलिया निर्माण
मुर्दोंडा से चाटलापल्ली नदी पुलिया निर्माण
पुसगुड़ी चिंतावागू नदी पुलिया निर्माण
इलमिडी से ऊटलापल्ली पुलिया निर्माण कार्य

उन्होंने कहा कि इन पुलिया निर्माण कार्यों से बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी, ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंचने में सुविधा होगी तथा क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

जानकी कोरसा ने विश्वास जताया कि सरकार की यह पहल उसूर क्षेत्र सहित पूरे बीजापुर जिले के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *