खबर एक्शन में

खबर का हुआ असर ।

जिला अस्पताल मार्ग से हटाया गया अस्थायी सब्जी बाजार

मीडिया में आई ख़बरो के बाद एसडीएम ने की त्वरित कार्यवाई

*बीजापुर* । जिला अस्पताल जाने वाले मुख्य रास्ते पर लग रहे अस्थायी सब्जी बाजार को आखिरकार प्रशासन ने हटवा दिया। मीडिया में लगातार खबरें चलने के बाद बीजापुर के एसडीएम जागेश्वर कौशल ने मामले को गंभीरता से लिया और शनिवार को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पिछले कई दिनों से अस्पताल मार्ग पर छोटे सब्जी विक्रेता सड़क किनारे दुकानें सजा रहे थे। इससे रोजाना जाम की स्थिति बन रही थी। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों और उनके परिजनों को हो रही थी। कई बार एम्बुलेंस तक को रास्ता देने में दिक्कत आई। स्थानीय लोगों ने भी इस व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।

प्रशासन का कहना है कि सब्जी व्यापारियों के लिए मावली बाजार में पहले से शेड बनाकर व्यवस्था की गई है, ताकि वे वहां बैठकर आराम से व्यापार कर सकें। इसके बावजूद कुछ विक्रेता अस्पताल रोड पर ही बाजार लगा रहे थे। अधिकारियों ने कई बार समझाइश दी और नोटिस भी जारी किए, लेकिन नियमों का पालन नहीं हुआ।

आखिरकार नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और एसडीएम के निर्देश पर सड़क से दुकानों को हटवाया गया। व्यापारियों को साफ कहा गया कि वे निर्धारित स्थान मावली बाजार में ही दुकान लगाएं।

प्रशासन ने साफ किया है कि अस्पताल जाने वाले मार्ग पर दोबारा अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों की सुविधा और यातायात सुचारू रखना पहली प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *