खास खबर🔥🔥🔥

शिक्षा विभाग का नया राजपत्र एल बी संवर्ग पर कुठाराघात छ्ग शालेय शिक्षक संघ ने किया विरोध ।

छ्ग शासन स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा जारी नया राजपत्र दिनाँक 13 फरवरी 2026 शिक्षक एल बी संवर्ग पर कुठाराघात है।छ्ग शालेय शिक्षक संघ बीजापुर के जिला अध्यक्ष प्रहलाद जैन वा जिला सचिव एवं

संभागीय प्रवक्ता कैलाश रामटेके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि शीघ्र ही

इस संबंध मे प्रदेश स्तरीय बैठक कर इसका विरोध किया जावेगा।पदोन्नती मे एल बी संवर्ग को संख्या के अनुपात मे पद दिये जाने चाहिये थे जो कि नही हुआ है जबकि एल बी संवर्ग शिक्षक राज्य का सबसे बड़ा कर्मचारी संगठन है।वर्षों की सेवा को नजर अंदाज किया गया है।

राजपत्र जारी करने से पहले पदाधिकारियों की राय तक नही ली गई गुपचुप तरीके से राजपत्र जारी किया गया है।व्यायाम शिक्षक वा ग्रंथपाल के पद खत्म कर दिये गये।एबीओ पदोन्नति कोटे को 25% से 75% किया गया है।शिक्षा विभाग के पदों को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को दिया गया है।नये राजपत्र मे पदोन्नति के अवसर कम कर दिये गये हैं। जिससे एल बी संवर्ग के शिक्षकों मे भारी रोष है।उग्र आंदोलन किया जा सकता है।छ्ग शालेय शिक्षक संघ के पदाधिकारी वसीम खान, विजय चापड़ी,शिव पूनेम,पूर्ण चंद बेहरा,योगेश वासम आदि ने इस राजपत्र का विरोध दर्ज करते हुये रोष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed