खास खबर🔥🔥

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा बीजापुर के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्रो में लगातार प्रभावशाली सिविक एक्शनअभियान ।

 

(बी/62 वाहिनी, के.रि.पु.बल, नुकनपाल, बीजापुर में आयोजित सिविक एक्शन कार्यक्रम)

 

 

चलाने के साथ-साथ क्षेत्र में नए सुरक्षा कैम्प स्थापित किए जा रहे है साथ ही ग्रामीणों का विश्वास

 

जीतने के लिए सिविक एक्शन कार्यकम भी चलाए जा रहे है। इसी क्रम में आज दिनांक 18/02/2026

को श्री बी.एस. नेगी, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज बीजापुर एवं श्री दीपक मेहरा, कमांडेंट 62वीं बटालियन

 

के मार्गदर्शन एवं कुशल पर्यवेक्षण में श्री अजीत प्रताप सिंह, सहायक कमांडेंट बी/62वीं बटालियन,

नुकनपाल द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के ईलाकों के गांवों जैसे- नुकनपाल, धारावरम, बोगल-पंगुर, पुसीगुडी,

 

और भंडारपल्ली के जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच सिविक एक्शन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना तथा क्षेत्र में

विकासात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद ग्रामीणों एवं विद्याार्थियों

की बीच दैनिक उपयोग की सामग्रियाँ जैसे कंबल, सोलर लैंप, खेल सामग्री, अध्ययन सामग्री, कृषि

सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों

को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा क्षेत्र में शांति एवं

सुरक्षा बनाए रखने हेतु सहयोग की अपील की गई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए केन्द्रीय

रिजर्व पुलिस बल के प्रति आभार व्यक्त किया।

उपरोक्त कार्यकम में मौके पर निरीक्षक आकाश मसीह, थाना प्रभारी, मोदकपाल एवम बी/62 बटालियन के अधिनस्थ अधिकारीगण, जवान, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *