कोरबा। एनटीपीसी टाउनशिप में बीती रात चोरी की वारदात ने प्रशासन और कर्मचारियों में सनसनी फैला दी। टाउनशिप के दो वरिष्ठ अधिकारी – DGM रंजन कुमार श्रीवास्तव और जीवराज जाट के घर अज्ञात चोरों ने एक ही रात में सेंध लगाई। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दर्री थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों परिवार वारदात के समय घर से बाहर थे। रंजन श्रीवास्तव अपनी बेटी की शादी के लिए राजस्थान गए हुए थे, जबकि जीवराज जाट तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे। रंजन श्रीवास्तव D/109 और जीवराज जाट D/108 में निवास करते हैं और दोनों NTPC में उच्च पदस्थ अधिकारी हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी का लाभ काफी बड़ा हो सकता है। पुलिस के अनुसार, चोर ने घर से नगदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान ले जाने की आशंका जताई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *