खास खबर🔥🔥

नितिन नबीन का नेतृत्व बनेगा भाजपा की नई शक्ति, कार्यकर्ताओं में भरेगा ऊर्जा : महेश गागड़ा ।

बीजापुर/

भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के सर्वसम्मति से निर्वाचन पर पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने श्री नबीन के यशस्वी, सशक्त और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाले कार्यकाल की कामना की।

श्री गागड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह निर्वाचन केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह चयन पार्टी के भीतर मजबूत लोकतांत्रिक परंपराओं और सामूहिक नेतृत्व की भावना को दर्शाता है।

पूर्व मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि स्पष्ट दृष्टि, मजबूत संगठनात्मक क्षमता और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ श्री नितिन नबीन का नेतृत्व पार्टी के कार्यकर्ताओं को और अधिक सशक्त, ऊर्जावान और प्रेरित करेगा। उनका नेतृत्व भाजपा को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाएगा तथा देशहित में पार्टी की भूमिका को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में विकास, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और मजबूती से आगे ले जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *