🔥खास खबर🔥🔥🔥

🔥लोकतंत्र की रक्षा और संगठनात्मक मजबूती को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न🔥

🔥संगठनात्मक कार्ययोजना, बूथ स्तर तक कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर🔥

बीजापुर।

लोकतंत्र की रक्षा, संगठनात्मक समन्वय एवं पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग के नेतृत्व में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी दीपेश अरोरा ने संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

जिला प्रभारी दीपेश अरोरा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना आवश्यक है। आगामी नगरीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक तैयारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला अध्यक्ष घासीराम नाग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर तक ठोस कार्ययोजना तैयार कर संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क से सुनिश्चित होती है।

बैठक में आगामी दिनों में मन की बात कार्यक्रम, प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी एसआईआर के मुद्दे पर भ्रम फैलाकर अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। इस विषय को लेकर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता के बीच तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने की बात कही गई।

बैठक में नगर पंचायत भैरमगढ़ सह प्रभारी दीपक बाजपेई, नगर पंचायत भैरमगढ़ सह प्रभारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष दंतेवाड़ा पायल गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुलैया, जिला महामंत्री संजय लुक्कड़, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि जिला राम राणा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया झाड़ी, वरिष्ठ भाजपा नेता गौतम राव, जिला पंचायत सदस्य शंकरैया माड़वी उपाध्यक्ष राजू मीडिया प्रभारी एवं एस टी मोर्चा जिला प्रभारी प्रताप यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुखमन कश्यप, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला तोकल एवं मंडल अध्यक्ष अशोक राव, तीरथ जुमार, चिन्नाराम तेलम, लालू पोडियम, सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *