🔥खबर नवरात्रि स्पेशल🔥

🔥196वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा नवरात्रि की नवमी पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, हवन, कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन, दिया नारी सम्मान एवं सामाजिक सद्भाव का संदेस🔥

 दिनांक 19/10/2026 बीजापुर

196वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा श्री कुमार मनीष, कमांडेंट के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में नवरात्रि के पावन अवसर पर नवमी के दिन महादेव घाटी में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, हवन, कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया।

इस अवसर पर श्री दिनेश, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री कुणाल किशोर, उप कमांडेंट, श्री तरुण कुमार मीणा, सहायक कमांडेंट, डॉ. शुभम नितिन पवार, चिकित्साधिकारी, अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित बालगृह बालिका संस्थान, बीजापुर की बालिकाओं का विधिवत कन्या पूजन किया गया तथा उन्हें उपहार भेंट किए गए। इस आयोजन के माध्यम से नारी शक्ति के प्रति सम्मान, श्रद्धा एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

इसके अतिरिक्त, बटालियन मुख्यालय सहित सभी कंपनियों में भी नवरात्रि की नवमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। इस क्रम में ए/196 नाम्बी में श्री हरीश कुमार के नेतृत्व में, ई/196 पुजारीकांकेर में सहायक कमांडेंट श्री प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में, बी/196 ताड़पाला घाटी में निरीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में, एफ/196 ताड़पाला में उप कमांडेंट श्री गुलशन तिर्की के नेतृत्व एवं सहायक कमांडेंट श्री विनोद कुमार की उपस्थिति में, सी/196 दिल्ली में सहायक कमांडेंट श्री लोकेश यादव के नेतृत्व में, डी/196 दिल्ली में निरीक्षक श्री रजनीकांत रावत के नेतृत्व में तथा जी/196 लेह (जम्मू-कश्मीर) में सहायक कमांडेंट श्री अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कमांडेंट श्री कुमार मनीष ने नवरात्रि पर्व के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर कहा कि यह पावन पर्व हमें सत्य, धर्म, सदाचार एवं सकारात्मक विचारों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

कन्या पूजन के माध्यम से हम नारी शक्ति के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करते हैं तथा समाज में बेटियों के महत्व को स्वीकार करते हैं। अंत में उन्होंने सभी को नवरात्रि एवं विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा राष्ट्र की उन्नति एवं शांति की कामना की।

196वीं वाहिनी के मुख्यालय एवं सभी कंपनियों में नवरात्रि की नवमी का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इन आयोजनों का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान, आपसी सौहार्द तथा समाज के प्रति सेवा और समर्पण की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *