🔥खास खबर🔥🔥🔥

लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 60 जवानों को केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक ।

डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स के 50 तथा एसटीएफ के 10 जवानों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर किया गया सम्मानित

 

जिला बीजापुर,छत्तीसगढ़

 दिनांक 06 अक्टूबर 2026

दिनांक 02 अप्रैल 2024 को थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत लेण्ड्रा-कोरचोली के जंगल में पुलिस एवं माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली थी। अभियान के दौरान 03 महिला सहित कुल 13 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादियों को मार गिराया गया था।

उक्त अभियान में उत्कृष्ट एवं साहसिक प्रदर्शन करने वाले डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स के 50 तथा एसटीएफ के 10 जवानों, कुल 60 जवानों को केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा जवानों को केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री रविन्द्र कुमार मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री अमन कुमार झा, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अभिषेक केशरी, उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री सिद्धार्थ सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed