🔥खास खबर🔥🔥🔥

🔥गांधी जयंती पर 85वीं बटालियन CRPF ने चलाया स्वच्छता अभियान, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश🔥

बीजापुर।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को 85वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), बीजापुर द्वारा बटालियन मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कमांडेंट श्री सुनील कुमार राही के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व ‘

में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बटालियन मुख्यालय एवं परिसर के आसपास एक पेड़ माँ के नाम”अभियान के तहत वृक्षारोपण से हुई। इस दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण के साथ हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। साथ ही लोगों को पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ, साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ ली। कमांडेंट श्री राही ने सभी को प्रत्येक सप्ताह कम से कम दो घंटे श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया, ताकि स्वच्छता को जनभागीदारी के माध्यम से एक नियमित आदत बनाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कमांडेंट श्री सुनील कुमार राही द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने सफाई मित्रों के निरंतर एवं सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कमांडेंट श्री राही ने कहा कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को केवल किसी विशेष दिवस या अभियान तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, नियमित रूप से पौधरोपण करने तथा उनके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने सामूहिक सहभागिता पर जोर देते हुए स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित वातावरण के निर्माण के लिए सभी से निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

85वीं बटालियन CRPF का यह आयोजन गांधी जी के स्वच्छता संदेश, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *