🔥खास खबर🔥🔥🔥

🔥सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली और भाषण प्रतियोगिता में बीजापुर के महाविद्यालयों का शानदार प्रदर्शन🔥

बीजापुर

। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला महिला मोर्चा बीजापुर द्वारा मिनी स्टेडियम में रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

रंगोली प्रतियोगिता में शासकीय वेंकटराव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीजापुर तथा शासकीय मॉडल आवासीय कन्या महाविद्यालय बीजापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं, भाषण प्रतियोगिता में शासकीय वेंकटराव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीजापुर की छात्रा ने प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दोनों विजेता टीमों एवं भाषण प्रतियोगिता की प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को 5,001-5,001 रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपनी रचनात्मकता, कला और विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed