🔥खास खबर🔥🔥🔥

🔥सेवा संकल्प अभियान के तहत महादेव तालाब में चला स्वच्छता अभियान🔥

🔥मंत्री केदार कश्यप और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने लिया बीजापुर को स्वच्छ रखने का संकल्प, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों से अभियान से जुड़ने की अपील🔥

बीजापुर।

भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को बीजापुर के महादेव तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा सहित भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता की और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि महादेव तालाब हमारे पूर्वजों की देन है। इसे स्वच्छ, सुंदर और संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बीजापुर की जनता, समाज एवं जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में विशेष अभियान चलाकर महादेव तालाब की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण किया जाए, ताकि यह स्थान शहरवासियों के लिए बेहतर और आकर्षक स्थल बन सके।

आगे पूर्व मंत्री ने कहा कि तालाब को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि समाज और आम नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से महादेव तालाब को बेहतर स्वरूप दिया जा सकता है।

स्वच्छता अभियान के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट, भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास मुदलियार, जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा, संजय लुक्कड़, गोपाल सिंह पवार, जिला राम राना, अशोक राव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी अभियान में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *