🔥खास खबर🔥🔥🔥

 

🔥एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ देश के नाम। हर जवान ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।🔥

स्वच्छ भारत सेवा अभियान के तहत आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर 196वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम श्री कुमार मनीष, कमाण्डेन्ट, 196वीं वाहिनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री दिनेश, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री गुलशन तिर्की, उप कमाण्डेन्ट, श्री तरूण कुमार मीणा एवं श्री लोकेश यादव, सहायक कमाण्डेन्ट, डॉ. शुभम नितिन पवार, चिकित्साधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं वाहिनी के जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के शुरूआत में अधिकारियों समेत सभी जवानों ने *एक पेड़ माँ के नाम एक पेड़ देश के नाम* हर जवान ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। तत्पश्चात कमाण्डेन्ट महोदय द्वारा कैम्प की सफाई में योगदान के लिए सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ देश के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सभी जवानों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इसके पश्चात अधिकारियों एवं जवानों ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महादेव मंदिर बीजापुर जाकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर मंदिर व परिसर को स्चच्छ बनाया गया एवं स्वच्छता का संदेश दिया।

इसी क्रम में 196वीं वाहिनी मुख्यालय सहित सभी कम्पनियों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ए/196 नाम्बी में सहायक कमाण्डेन्ट श्री हरीश कुमार के नेतृत्व में, ई/196 पुजारीकांकेर में उप कमाण्डेन्ट श्री कुणाल किशोर के नेतृत्व में तथा बी/196 ताड़पाला घाटी में निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में एफ/196 ताड़पाला में सहायक कमाण्डेन्ट श्री विनोद कुमार के नेतृत्व में, डी/196 हीरानगर, जम्मू-कश्मीर में निरीक्षक रजनीकान्त रावत के नेतृत्व में तथा जी/196 लेह में सहायक कमाण्डेन्ट श्री अनिल कुमार के नेतृत्व में आयोजन किया गया।

इन कार्यक्रमों में अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्मिकों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अपने कार्यक्षेत्र एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

196वीं वाहिनी द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता का संदेश दिया गया तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं स्वच्छ परिवेश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *