🔥खास खबर🔥🔥🔥

🔥अपील अधिकारी सहित रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त🔥

 

बीजापुर 30 सितम्बर 2026-

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वदीप ने त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अधिकारी 2026 के लिए रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति की है। अपर कलेक्टर जिला बीजापुर जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए अपील अधिकारी होंगे। इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बीजापुर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार गंगालूर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ग्राम पंचायत पदमुर, कमकानार, पुसनार, बुरजी एवं चेरपाल के लिए नियुक्त किये गये हैं। वहीं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भोपालपटनम रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार भोपालपटनम सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ग्राम पंचायत एडापल्ली, गुन्लापेंटा, तिमेड़, उसकालेड़, गोरला एवं सण्ड्रापल्ली के लिए नियुक्त किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *