🪔खास खबर🪔🪔🪔

🪔दो लाख दीयों से जगमगाएगा बीजापुर, मोदी के 25 साल की सेवा यात्रा को रोशनी से सलाम🪔

🪔🪔🪔🪔🪔🪔

हर घर पहुंचेगा दीप, घर-घर जलेगा प्रकाश | भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वेंकट गुज्जा के आह्वान पर भव्य आयोजन की तैयारी ।

🪔🪔🪔🪔🪔

बीजापुर।🪔

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के अवसर पर बीजापुर में एक अनूठा दीपोत्सव मनाने की तैयारी है। दो लाख दीपों से बीजापुर शहर को रोशन करने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वेंकट गुज्जा के आह्वान पर कार्यकर्ता घर-घर दीप भेंट कर रहे हैं और नागरिकों से अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर इस विशेष अवसर में सहभागी बनने की अपील की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा यात्रा वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई थी। इसके बाद वर्ष 2014 में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का दायित्व संभाला और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, वर्ष 2025 में उन्होंने सरकार के प्रमुख के रूप में 25वें वर्ष में प्रवेश किया था।

विकास यात्रा को दीपों के प्रकाश से जोड़ने की पहल

भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक, जनकल्याण, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में अनेक योजनाओं और अभियानों को आगे बढ़ाया है। इसी विकास यात्रा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को बीजापुर में दीपों के माध्यम से जनभागीदारी से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

    जी वेंकट नें समस्त जिले के वासियों से अनुरोध किया हैं की 17 सितंबर को देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद दीप जलाकर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देने की विनम्र अपील की हैं 

    जिले ब्लॉक एवं शहरीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिकों को दीप भेंट किए जा रहा है निर्धारित अवसर पर लोग अपने घरों में दीप जलाएं, जिससे बीजापुर का हर घर और हर मोहल्ला रोशनी से जगमगा उठे।

    जी वेंकट नें चर्चा करते हुए कहा दो लाख दीपों का यह आयोजन केवल रोशनी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा यात्रा, विकास के संकल्प और विकसित भारत की परिकल्पना के प्रति जनभागीदारी का संदेश देगा,बीजापुर में दो लाख दीप जलने के साथ शहर का हर कोना रोशन करने की तैयारी है। 

प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट ने बीजापुर शहर के प्रतिष्ठित नागरिक सूर्य कुमार बाजपेयी एवं मंगल सिंह ठाकुर तथा गांव के पुजारी मेघनाथ मांझी को ‘आशीर्वाद का दीप’ सप्रेम भेंट किया।

             इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वेंकट ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा, शुभकामना और जनसंपर्क की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दीप भेंट कर नागरिकों से प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ जन्मदिन समारोह में सहभागिता का आह्वान किया गया।

दीप भेंट किए जाने के दौरान शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *