🔥खास खबर🔥🔥🔥

🔥थाना इलमिड़ी के नवीन थाना भवन का लोकार्पण ।🔥

जिला बीजापुर (छत्तीसगढ

दिनांक – 14/09/2026

अपराध नियंत्रण एवं माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नवम्बर 2016 में थाना इलमिड़ी की स्थापना की गई थी ।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा थाना इलमिड़ी के लिए नवीन थाना भवन का निर्माण पूर्ण किए जाने के उपरांत आज दिनांक 14/09/2026 को

🔥नवीन थाना भवन का

लोकार्पण पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा विधिवत किया गया ।🔥

नवीन थाना भवन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यक्षमता तथा आमजन को बेहतर पुलिसिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के साथ विभिन्न कक्षों की व्यवस्था की गई है ।

भवन में हेल्प डेस्क, विश्राम कक्ष, थाना प्रभारी कक्ष, मालखाना, बंदीगृह, रोजनामचा कक्ष, दिवस अधिकारी कक्ष सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं । नवीन भवन के माध्यम से थाना इलमिड़ी में कार्यरत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त होगा तथा आमजन को भी पुलिस संबंधी सेवाएं अधिक सुगमता एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जा सकेंगी । इस अवसर पर अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स, श्री रविन्द्र कुमार मीणा, थाना प्रभारी श्री रितेश कंवर, 9वी वाहिनी सीसी श्री शम्भूनाथ मिश्रा, इलमिड़ी के गणमान्य नागरिक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजुद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed