खास खबर🔥🔥🔥

🔥साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार आयोजित किए जा रहे साइबर जागरूकता कार्यक्रम ।🔥

जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़ दिनांक : 14 सितम्बर 2026

 🔥जॉब फ्रॉड एवं फिशिंग के विरुद्ध साइबर जागरूकता अभियान🔥

अवधि : 13–19 सितंबर 2026 (पांचवां सप्ताह)

🔥 युवाओं एवं श्रमिकों को फर्जी नौकरी, ऑनलाइन जॉब ऑफर, फर्जी भर्ती एजेंसी तथा नौकरी के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से बचाव हेतु किया जा रहा जागरूक।

🔥 पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में युवाओं एवं श्रमिकों को जॉब फ्रॉड एवं फिशिंग से बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को फर्जी नौकरी के विज्ञापन, ऑनलाइन जॉब ऑफर एवं फर्जी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से होने वाली ठगी के प्रति सतर्क किया जा रहा है।

🔥मुख्य जागरूकता संदेश :

▪️ फर्जी नौकरी के विज्ञापनों से सावधान रहें।

▪️ ऑनलाइन जॉब ऑफर की सत्यता अवश्य जांचें।

▪️ फर्जी भर्ती एजेंसियों के झांसे में न आएं।

▪️ रजिस्ट्रेशन, वेरिफिकेशन या नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे न दें।

▪️ किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

▪️ OTP, बैंक डिटेल, ATM PIN एवं UPI PIN किसी के साथ साझा न करें।

▪️ नौकरी के नाम पर ठगी होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें।

🔥 बीजापुर पुलिस की अपील:

नौकरी की तलाश में जल्दबाजी या लालच में आकर किसी अनजान व्यक्ति अथवा वेबसाइट पर भरोसा न करें। किसी भी जॉब ऑफर की आधिकारिक स्रोत से पुष्टि करें और साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *