खास खबर🔥🔥🔥

बीजापुर के पटवारियों ने उपमुख्यमंत्री से लगाई गुहार, 20 साल सेवा पूरी करने वालों को पदोन्नति की मांग ।

 

कार्यालय, संसाधन और कंप्यूटर-प्रिंटर उपलब्ध कराने की भी उठी मांग ।

 

बीजापुर।

राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़, जिला बीजापुर ने जिले के पटवारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंपकर शासन स्तर पर कार्रवाई की मांग की है।

संघ ने अपने पत्र में कहा है कि 20 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके पटवारियों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की जाए। संघ का कहना है कि वर्ष 2020 में तत्कालीन कलेक्टर द्वारा जिले के 6 पटवारियों को राजस्व निरीक्षक मंडल में प्रभारी राजस्व निरीक्षक बनाया गया था। इनमें से कुछ पटवारी लंबे समय से प्रभारी राजस्व निरीक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं। ऐसे पटवारियों को जिले में रिक्त राजस्व निरीक्षक के पदों पर पदोन्नति देने की मांग की गई है।

इसके साथ ही संघ ने राजस्व निरीक्षक के पद को अधिकारी पद के बजाय कर्मचारी संवर्ग का पद घोषित करने की मांग भी रखी है।

पटवारियों की मैदानी और कार्यालयीन समस्याओं को लेकर संघ ने जिले के सभी हल्का मुख्यालयों में कार्यालय भवन, फर्नीचर और आलमारी उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, मैदानी कार्य को सुविधाजनक बनाने के लिए सभी पटवारियों को कंप्यूटर और प्रिंटर सेट उपलब्ध कराने की मांग भी पत्र के माध्यम से की गई है।

राजस्व पटवारी संघ ने शासन से इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द निराकरण की अपेक्षा जताई है।

DNC NEWS BIJAPUR

ब्यूरो प्रमुख — सिरोज विश्वकर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *