खास खबर🔥🔥🔥

रेगड़गट्टा का पुल बहा, जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे ग्रामीण ।

 

नन्हे बच्चे भी पानी में उतरकर रास्ता पार करने को मजबूर, हादसे की आशंका बढ़ी ।

बीजापुर।

30/08/2026

जिला मुख्यालय से महज 10 से 11 किलोमीटर दूर स्थित चेरपाल क्षेत्र में ग्रामीण इन दिनों जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। चेरपाल से करीब 3 से 4 किलोमीटर दूर स्थित रेगड़गट्टा का पुल बह जाने से ग्रामीणों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।

पुल के बह जाने के बाद ग्रामीणों को पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि नन्हे-नन्हे बच्चे भी पानी में उतरकर रास्ता पार करने को मजबूर हैं। ऐसे में किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

बरसात के मौसम में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुल नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण किया जाए और तत्काल सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के साथ पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर कब इस समस्या का समाधान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *