🇮🇳कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दशकों बाद 196 बटालियन ने लहराया तिरंगा ।🇮🇳
🇮🇳कर्रेगुट्टा की पहाड़ी, जो कभी लाल आतंक के साये में रही थी, आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और सुरक्षा की नई तस्वीर की साक्षी बनी।
196 बटालियन के वीर जवानों ने कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर स्थित एफओबी ताड़पाला में तिरंगा फहराकर दशकों बाद इस दुर्गम क्षेत्र में राष्ट्रध्वज की शान को बुलंद किया।🇮🇳
🇮🇳श्री कुमार मनीष, कमाण्डेन्ट, 196 बटालियन के कुशल नेतृत्व तथा बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों की अथक मेहनत के परिणामस्वरूप कर्रेगुट्टा क्षेत्र में एफओबी ताड़पाला एवं एफओबी ताड़पाला घाटी के रूप में दो सफल फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस स्थापित किए गए हैं। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एफओबी ताड़पाला में उप कमाण्डेन्ट श्री गुलशन तिकी के नेतृत्व में तथा सहायक कमाण्डेन्ट श्री विनोद कुमार की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस अवसर पर अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान भी उपस्थित रहे और स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं, एफओबी ताड़पाला घाटी में सहायक कमाण्डेन्ट श्री तरुण कुमार मीणा के नेतृत्व में अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।🇮🇳
🇮🇳इससे पूर्व 14 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, पूर्व वन मंत्री माननीय श्री महेश गागड़ा एवं सांसद श्री महेश कश्यप ने एफओबी ताड़पाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए तिरंगा फहराया तथा शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण भी किया, कहा कि कर्रेगुट्टा में तिरंगे का फहराया जाना उन वीर जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान को नमन है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभाया। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, विकास और विश्वास की नई शुरुआत का प्रतीक है।🇮🇳
🇮🇳कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर तिरंगे का लहराना केवल एक राष्ट्रीय पर्व का उत्सव नहीं, बल्कि उस क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और विश्वास की वापसी का प्रतीक है। 196 बटालियन के वीर जवानों की दृढ़ता, साहस और निरंतर प्रयासों ने इस दुर्गम क्षेत्र में राष्ट्र की उपस्थिति को और मजबूत किया है।🇮🇳