खास खबर🇮🇳🇮🇳🇮🇳

🇮🇳जहां कभी लाल आतंक का साया पैर पसारे फल फूल रहा था ।🇮🇳

 

 🇮🇳जहां तिरंगा छूने पर हाथ काट दिया जाता था ।🇮🇳

 

🇮🇳 जहां तिरंगे की डोर पकड़ने पर अंगुली काट दी जाती थी ।🇮🇳

 

 

🇮🇳उस कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर देश की आन बान शान के साथ तिरंगा फहरा कर खुद को गौरवान्तित महसूस कर रहा हुँ = विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री छग शासन ।🇮🇳

🇮🇳उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा वन मंत्री केदार कश्यप पूर्व वन मंत्री माननिय महेश गागड़ा एवं सांसद महेश कश्यप ने शहीदों को किया नमन ।🇮🇳

 

 🇮🇳रिपोटर- सिरोज विश्वकर्मा🇮🇳

🇮🇳गूंजी वीर जवानों की गाथा

बस्तर तिरंगा यात्रा का बीजापुर से आगाज, 🇮🇳

🇮🇳उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा वन मंत्री केदार कश्यप पूर्व वन मंत्री माननिय महेश गागड़ा एवं सांसद महेश कश्यप ने शहीदों को किया नमन ।🇮🇳

बीजापुर। 

🇮🇳देशभक्ति, शौर्य और शहादत की स्मृतियों से सराबोर बीजापुर में शुक्रवार को बस्तर तिरंगा यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। 🇮🇳

🇮🇳मिनी स्टेडियम बीजापुर से शुरू हुई यात्रा में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। 🇮🇳

🇮🇳यात्रा के दौरान जहां हाथों में तिरंगा लहराता नजर आया, वहीं शहीद जवानों की वीरगाथाओं ने माहौल को भावुक कर दिया।🇮🇳

🇮🇳यात्रा के प्रथम पड़ाव आवापल्ली टी-प्वाइंट पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वीर शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।🇮🇳

 🇮🇳इस दौरान शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने उनके साथ संवाद किया और उनकी भावनाएं सुनीं।🇮🇳

🌹शहीदों की याद में लगाया पौधा🌹🌹🌹

🌳आवापल्ली टी-प्वाइंट पर शहीद जवानों की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी हुआ।🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳

🇮🇳उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शहीदों की याद में नारियल का पौधा रोपा। यह पौधा केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि उन वीर जवानों की अमर स्मृति और उनके बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रतीक बना।🇮🇳

🙏मुरकीनार में शहीदों को श्रद्धांजलि🌹🌺🌹🙏🙏

🇮🇳बस्तर तिरंगा यात्रा का अगला महत्वपूर्ण पड़ाव मुरकीनार रहा। यहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने देश की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।🇮🇳

🇮🇳इस दौरान सीआरपीएफ जवानों ने घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी रहे प्रसंगों और शहादत से जुड़े घटनाक्रमों का दृष्टांत भी साझा किया। जवानों की जुबानी शहादत की कहानी सुनकर माहौल बेहद भावुक हो उठा।🇮🇳

🇮🇳परिजनों ने एसपी को सौंपी शहादत की मिट्टी🪔🪔🪔

🇮🇳कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण उस समय आया, जब शहीद जवानों के परिवारों ने उनकी शहादत की मिट्टी एसपी को सहेजकर रखने के लिए सौंपी। यह मिट्टी केवल धरती का एक हिस्सा नहीं, बल्कि उन वीर जवानों के बलिदान की अमूल्य निशानी है, जिन्होंने देश और बस्तर की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।🇮🇳

🇮🇳बस्तर तिरंगा यात्रा ने बीजापुर की धरती पर यह संदेश दिया कि शहीदों की शहादत कभी भुलाई नहीं जाएगी। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि वीर जवानों के बलिदान, राष्ट्रभक्ति और देश की एकता का प्रतीक है।🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed