खास खबर🔥🔥🔥
🔥बिलासपुर में 15 अगस्त को गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, श्री वीरेंद्र श्रीवास्तव होंगे समारोह के प्रमुख आकर्षण🔥

🌹अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, प्रतिभाओं का होगा सम्मान और ‘चित्रांश परिणय प्रसंग’ पत्रिका का विमोचन🌹
बिलासपुर।
🔥स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बिलासपुर में होने जा रहा विशेष समारोह इस बार कई मायनों में खास होगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में कायस्थ परिवार बिलासपुर द्वारा राष्ट्र के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।🔥
🔥15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकजुटता और प्रतिभाओं के सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान ‘चित्रांश परिणय प्रसंग’ पत्रिका का विमोचन, प्रतिभा सम्मान समारोह तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी🔥।
🌹कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भवन, इमलीपारा रोड, बिलासपुर में दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक किया जाएगा।🌹
🌹वीरेंद्र श्रीवास्तव की मौजूदगी बनेगी विशेष आकर्षण🌹
🔥🔥🔥🔥🌺🔥🔥🔥🔥🌹🔥🔥🔥🔥
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके नेतृत्व और उपस्थिति में समाज की एकजुटता, सामाजिक सरोकारों तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विशेष संदेश सामने आने की उम्मीद है।
🌹कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण झा, अध्यक्ष पाटली पुत्र छठघाट समिति बिलासपुर, उद्योगपति एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।🌹
वहीं विशिष्ट अतिथियों में राजेश सक्सेना, अध्यक्ष कायस्थ सभा रायपुर; धर्मेश श्रीवास्तव, डिप्टी एडवोकेट जनरल, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बिलासपुर; कमल सोनी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश सराफा संघ; डॉ. प्रीति प्रसाद (प्रीत), राष्ट्रीय अध्यक्ष ABKMS फाउंडेशन; आशीष अधिकारी, अनिल पोहरे (जैन), एसईसीएल बिलासपुर तथा विजय कुमार वर्मा, उपसंचालक वित्त छत्तीसगढ़ शासन रायपुर सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

