🔥विकसित भारत ‘जी राम जी’ योजना: ग्रामीण समृद्धि की नई दिशा – जी. वेंकटेश्वर🔥
बीजापुर। भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर ने विकसित भारत “जी राम जी” योजना को ग्रामीण भारत की समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, कृषि और श्रमिकों के हितों को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
उन्होंने बताया कि श्रमिक ई-केवाईसी के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है,
जो राज्य के लिए गर्व की बात है। साथ ही मनरेगा के तहत दैनिक मजदूरी ₹261 से बढ़ाकर ₹300 प्रतिदिन कर दी गई है, जिससे लाखों श्रमिक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
जी. वेंकटेश्वर ने कहा कि योजना के अंतर्गत अब 318 प्रकार के कार्यों को शामिल किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों का दायरा बढ़ेगा और अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों के व्यस्त मौसम में 60 दिनों तक मनरेगा कार्य बंद रखने का प्रावधान किया गया है, ताकि खेतों में श्रमिकों की उपलब्धता बनी रहे और खेती प्रभावित न हो।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, रोजगार बढ़ाने तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।