संगठन गतिविधियों पर जोर, कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी ।
अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाना ही सुशासन का मूल मंत्र – महेश गागड़ा
बीजापुर/ जिला कार्यशाला की बैठक भाजपा अटल सदन कार्यालय में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने सुशासन के महत्व को विस्तार से बताते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही को आवश्यक बताया। पश्चिम बंगाल, असम, पांडुचेरी में ऐतिहासिक जीत का श्रेय संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत हैं। इस अवसर पर मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। जिला प्रभारी दीपेश अरोरा ने अपने संबोधन में संगठन को मजबूत बनाने की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने, नियमित संपर्क बनाए रखने और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा, उपाध्यक्ष दयाशंकर पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिहर सहनी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जागर लक्ष्मैया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माया झाड़ी, मंडल अध्यक्ष अशोक राव, नरसिंह रेड्डी, चिन्नाराम तेलम सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।