खास खबर🔥🔥🔥

 

199 वाहिनी के. रि. पु. बल ने गोटपल्ली(पीडिया) गांव के जंगल इलाके से बरामद किया नक्सल डंप ।

 दिनांक 01 मई 2026 को Central Reserve Police Force (CRPF) की 199 वाहिनी की बी कंपनी ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। प्राप्त विश्वसनीय आसूचना के आधार पर कमांडेंट-199 वाहिनी श्री आनंद कुमार के कुशल मार्गदर्शन व श्री विनोद कुमार द्वितीय कमान अधिकारी की देखरेख में बी/199 कंपनी द्वारा कंपनी कमांडर श्री राजीव कुमार की कमांड में पीडिया क्षेत्र के गोटपल्ली गांव के घने जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डंप बरामद किया गया ।

 

 अभियान के दौरान जवानों ने अत्यंत सतर्कता का परिचय देते हुए इलाके की घेराबंदी की तथा चरणबद्ध तरीके से सर्च ।

ऑपरेशन को अंजाम दिया। तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा भविष्य में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई। बरामद डंप में IED बनाने की वस्तुएं जैसे कॉर्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर इसी प्रकार के 19 वस्तुएं, इनके अलावा BGL के राउंड, गोलियों के खाली खोके, वायरलेस सेट, नक्सली साहित्य तथा अन्य टूल्स जैसे पेचकस, प्लास, ड्रिलिंग टूल्स, नट-बोल्ट आदि सामग्री शामिल है जो कुल मिलाकर 47 तरह की वस्तुएं बरामद की हैं । 

 उल्लेखनीय है कि गोटपल्ली (पीडिया) एवं आसपास का क्षेत्र पूर्व में नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील रहा है। CRPF की 199 वाहिनी द्वारा लगातार चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के परिणामस्वरूप क्षेत्र में नक्सल प्रभाव समाप्त हो चुका है और स्थानीय ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है। इस सफल कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है ।

 CRPF की 199 वाहिनी आम नागरिकों की सुरक्षा, क्षेत्र में शांति एवं विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 199 वाहिनी द्वारा भविष्य में भी आसूचना आधारित अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा, ताकि नक्सलवाद विचारधारा पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *