खास खबर🔥🔥

भैरमगढ़ ब्लॉक के दूरस्थ अति संवेदनशील क्षेत्र ग्राम पंचायत टिंडोड़ी अलग-अलग गांव पर भाजपा के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर ।

‘गांव चलो – बस्ती चलो अभियान 2026’ का शुभारंभ ।

छत्तीसगढ़ भाजपा उपाध्यक्ष माननीय श्री जी वेंकटेश्वर जी की गरिमा मयी उपस्थिति में हुआ।

यह जन चौपाल अभियान भारतीय जनता पार्टी की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है।*

अभियान का मूल उद्देश्य*अंत्योदय की भावना: दूरस्थ गांवों और वंचित वर्गों तक सीधी पहुंच*

योजनाओं का व्यापक प्रसार: उज्ज्वला, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं की जानकारी हर घर तक*

जन-फीडबैक: योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल रहा है या नहीं, इसका सीधा संवाद

बूथ सशक्तिकरण: प्रत्येक मतदान केंद्र को संगठन की मजबूती का आधार बनाना ।

नव मतदाता संपर्क: युवाओं, महिलाओं और प्रथम बार वोट करने वालों को जोड़ना

अभियान की प्रमुख विशेषताएं

  इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री बलदेव उरसा मंडल अध्यक्ष चिन्नाराम तेलम वरिष्ठ भाजपा नेता अनु ठाकुर मुन्नूराम लेेकम कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

चौपाल और संवाद – बैठकों के माध्यम से सीधा जनसंवाद*

लाभार्थियों से मुलाकात – योजनाओं के प्रभाव का वास्तविक आकलन

समस्याओं का संकलन – स्थानीय मुद्दों को समझकर* *समाधान की दिशा में ठोस प्रयास

यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि “सेवा, समर्पण और संगठन” के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का सशक्त संकल्प है।

आइए, हम सभी मिलकर अंत्योदय के इस संकल्प को साकार करें और हर गांव, हर बस्ती तक विकास की रोशनी पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *