हनुमान जन्मोत्सव पर पी डब्लू डी कालोनी में स्थित हनुमान मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया ।
बीजापुर जिले में हनुमान मंदीर में जन्मउत्सव के अवसर पर एक दीन पूर्व से ही अखंड मानस पाठ हुआ प्रारंभ ।
जिले की चार मंडलियों ने अखंड मानस पाठ में मानस गान किया जिसमे प्रमुख रूप से माई दंतेश्वरी मंडली जिसके अध्यक्ष श्री अशोक दिवेदी , महेन्द्र दिवेदी , रिकुँ दिवेदी ‘ एवं मुख्य गायक श्री जगदीश झाड़ी , दर्गेश साहु संतोष एड्रीक ‘तेनजीग गोग , गोला वादक श्री राजकुमार गुप्ता रहे शामिल ।
एवं दुसरी मंडली श्री बजरंग मानस सेवा समिति में रहे अध्यक्ष TR पात्रे मुख्य कलाकार ।श्री राम यज्ञ विश्वकर्मा । मुख्य गायक एवं वादक अरुन विश्वकर्मा । श्री रुद्र नारायण आचार्य । सिरोज विश्वकर्मा एवं साथी रहे मौजुद ।
वहीं तिसरी महिला मानस मंडली श्री राम चरित मानस मंडली भट्टीपारा की अध्यक्ष श्रीमति पुष्पा राव श्रीमति सुरजा यादव एवं साथियों ने भी मानस गायन कर लोगों का मन मोह लिया ।
चौथी महिला मानस मंडली आध्या रामायण मंडली बीजापुर जिसकी कमान सभाल रही थी श्रीमति सीमा डोंगरे रानू डोगरे श्रीमति पर्ते एवं साथी कलाकारों ने भी रात्रि कालिन मानस गायन कर लोगों का मन मोह लिया ।
हनुमान मंदीर के मुख्य पुजारी श्री अशोक मिश्रा ने बताया कि समस्त नगर वासियों का हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विशेष सहयोग रहा ।
२४ घंटे के मानस गायन पश्चात हवन एवं पुजन हुआ । जिसमें भंडारा प्रसाद में लगभग हजारों श्रधालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।
हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम को चार चाँद लगाते हुए ध्यान में रखकर सभी आने जाने वाले लोगों को शरबत पिलाया ।मार्निंग वाकिंग ग्रुप के अध्यक्ष श्री मधु कटला एवं कोषाध्यक्ष श्री आदित्य मिश्रा एव साथी श्री मनोज शाह संरक्षक -श्री देवीलाल सेन श्रीअतुल गुप्ता श्री संतोष गुप्ता श्री दीपक गुप्ता श्री रोशन गुप्ता श्री बबलू राठी श्री आसुतोष श्री संतोष चाण्डक श्री विनोद यादव । एवं सिरोज रहे मौजूद ।
हनुमान जन्मोत्सव के दौरान जिले के अधिकारियों का भी मंदीर प्रांगण में हुआ आना जहाँ अधिकारियों ने अपने साथ साथ सभी ग्राम वासियों के लिए माँगी दुवाएँ ।
SDM श्री जागेश्वर कौशल द्वारा संगीतमय भजन कीर्तन कार्यक्रम में माता की आरती भजन गाकर सभी का मन मोह लिया ।
जिले के भाजपा नेताओं ने भी मंदीर पहुँच कर बजरंग बली सन्मुख माथा टेका एवं नगर वासियों के अच्छे स्वास्थ समृद्धी की कामना की ।
महिला मोर्चा अध्यक्ष माया झाड़ी पुष्पा सिन्हा सुगन्ती चालकी बसंती लिंगम उर्मिला तोकल ज्योति कथ्यप रहीं मौजुद ।
हजारों श्रधालुओ को भंडारे का प्रसाद उप्लब्ध कराने में नगर पालिका के तरफ से दो पानी टेंकर रहा उपलब्ध ।
जन्म उत्सव में लगभग लगभग सभी व्यापारी वर्ग का रहा सहयोग ।
हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी श्री अशोक मिश्रा ने सभी के सहयोग पर आभार प्रकट किया ।