खास खबर🔥🔥🔥

सी आर पी एफ के 87वें स्थापना दिवस पर 196वी वाहिनी केरिपुबल ने किया विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन ।

 

सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 196 बटालियन ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण, सैनिक सम्मेलन, खेल कूद कार्यक्रम का आयोजन किया ।

 कार्यक्रम के दौरान, कमांडेंट श्री कुमार मनीष की उपस्थिति में श्री दिनेश द्वितीय कमान अधिकारी, श्री कुणाल किशोर उप कमांडेंट, सहित अधीनस्थ अधिकारी व अन्य कार्मिकों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर नमन किया इस अवसर पर सैनिक सम्मेलन में कमांडेंट श्री कुमार मनीष ने उपस्थित सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,

 

और सभी को परिचालन ड्यूटी में सतर्क रहते हुए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने, मलेरिया से बचाव, साइबर फ्रॉड से बचने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर वाहिनी के अति संवेदनशील नक्सल क्षेत्रो में स्थापित FOB तड़पाला, FOB तड़पाला घाटी , FOB पुजारी कांकेर, कैम्प नाम्बी एवं उसर में श्री गोपाल सिंह बुनकर द्वितीय कमान अधिकारी, सहा० कमांडेंट श्री रमेश नायक, श्री हरीश कुमार, श्री प्रेमजीत सिंह, डॉ शुभम नितिन पावर, निरीक्षक कुलजीत तालुकदार व अन्य अधीनस्थ अधिकारियों और कार्मिकों की मौजूदगी मे शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं खेल कूद का आयोजन किया गया l स्थानीय लोगों के साथ अच्छे समन्वय स्थापित करने की ओर अग्रसर सी०आर०पी०एफ० के विभिन्न कार्यक्रम लगातार जारी है जिससे दुर्गम स्थान पर मौजूद ग्रामिणों को प्रशासन के सभी योजनाओं का पूर्ण लाभ वास्तविक रूप से मिलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed